Ghaziabad | गाजियाबाद की लोनी कोतवाली के डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला गीता अपने घर के बाहर बैठे हुई थी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी थी। लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहें हैं।
हथियार तान कर गोली मारने की दी धमकी
डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अशोक गुप्ता पत्नी गीता और अपने बच्चों के साथ रहते हैं। दोपहर के समय गीता अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके।
एक बदमाश गीता से लूटपाट की कोशिश करने लगा। उसने जब महिला को तमंचा दिखाया तो महिला डर के कारण कपकपा गई। महिला लूटपाट होने पर महिला ने इसका विरोध किया। विरोध होने पर बदमाश ने गीता पर हथियार तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा।
महिला ने पुलिस को दी सूचना
हथियार देखने पर महिला बचने लगी। इसके बाद बदमाश ने महिला से जेवरात लूट लिए। महिला के पास खड़े एक किशोर से भी बदमाशों ने लूटपाट की।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
Disha Bhoomi
