Disha Bhoomi

Modinagar |  विधायक मोदीनगर डॉ मंजू शिवाच ने दिल्ली संसद भवन में जाकर, गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के शत्रुजन संपत्ति के संबंध में मुलाकात कर विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिसमें विधायक डॉ मंजू शिवाच ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए गृहमंत्री को बताया कि उस विषय में मानवीय त्रुटि होने के कारण मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में शत्रुजन संपत्ति में दर्शाया हुआ है तथा उस भूमि पर किसानों के खेत एवं निम्न व मध्यम वर्गीय क्षेत्रवासियों के घर बने हुए हैं। जिससे लगभग 25 हजार परिवार प्रभावित हो रहें हैं।
साथ ही साथ विधायक डॉ मंजू शिवाच ने गृहमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि उस भूमि की निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाए जिस पर गृहमंत्री ने विष्वास दिलाते हुए कहा कि गंभीरतापूर्वक निश्चित ही निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *