हाइलाइट्स

शुक्र ग्रह सोमवार शाम 06 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा.
शुक्र गोचर के प्रतिकूल प्रभाव से सेहत, सुख और सुविधाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है.

Shukra Gochar 2022: सौरमंडल के प्रमुख नवग्रहों में से शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 05 दिसंबर को होने वाला है. इस दिन भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र सोमवार शाम 06 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा. शुक्र का धनु राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों को इसमें सतर्क भी रहने की आवश्यकता है. शुक्र गोचर के प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से सेहत, सुख और सुविधाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.

शुक्र गोचर 2022 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव


मिथुन: शुक्र के गोचर के कारण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर काम का बोझ आपको तनाव दे सकता है. आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा. आप अपने बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन, सभी के जीवन में होगा बदलाव

कर्क: आपकी राशि के जातकों को अपने विरोधियों या फिर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा. ये लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र पर सावधान रहने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को सही तरीके से करना होगा अन्यथा आपके लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं. आपको भी अपने बजट के अनुसार ही काम करना चाहिए. रुपए अधिक खर्च करने से आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है.

तुला: शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए कठिन समय ला सकता है. इस समय में आपको सोच विचार करने के बाद ही कहीं निवेश करना चाहिए. जोखिम भरा निवेश आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इस समय में आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी कार्य सफल होंगे. भाग्य को छोड़कर कर्म पर ध्यान दें. लोगों की बातों पर विश्वास करने से पहले उसे परख लें, नहीं तो नुकसान आपका होगा.

ये भी पढ़ें: करें शुक्र स्तोत्र का पाठ, धन-संपत्ति के साथ सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

धनु: शुक्र का गोचर आपके लिए भी थोड़ा संभलकर रहने की हिदायत दे रहा है. यदि आप नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो समय ठीक नहीं है. वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपका ही काम खराब होगा, लोगों से रिश्ते तल्ख होंगे. इस समय में आर्थिक स्थिति चुनौतिपूर्ण हो सकती है.

मकर: शुक्र का गोचर आपके कार्यों में बाधा पहुंचाने वाला है. आप गोपनीय तरीके से काम करें, नहीं तो विरोधी उसमें परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इस समय में आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी. दुर्घटना की आशंका है. फिजूलखर्ची आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है. आप आर्थिक फैसले सोच विचार के बाद ही करें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *