GHKPM- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/AISHARMA812
विराट-पाखी ने बेडरूम में की ये हरकत

फेमस टीवी सीरियल ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ के सभी किरदारों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सीरियल में विराट और पाखी यानी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं और दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में Aishwarya Sharma और Neil Bhatt ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की, दोनों ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं अब Aishwarya Sharma और Neil Bhatt का होटल के बेडरूम से एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn को स्कूटी चलाते देख पीछे दौड़ पड़ी भीड़, फिल्म ”Bholaa’ के सेट से Video हुआ वायरल

Aishwarya-Neil बेडरूम वीडियो में बाथरोब में डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ‘जब आपको अपने जैसा पागल पार्टनर मिल जाए तो सब कुछ कितना आसान हो जाता है।’ वीडियो में दोनों के बीच का प्यार देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को देखकर दोनों की टांग खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आखिरकार पाखी ने विराट को भी पागल बना ही लिया।’

Priyanka Chopra: फिल्म फेस्टिवल के दौरान येलो ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर कहा- थैंक्स 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की बात करें तो इसमें दिखाया जाएगा कि पाखी को विराट समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं समझती। पाखी की इस हरकत से परेशान होकर विराट काफी चिड़चिड़ा जाता है और कहता है कि वो उसको विश्वास दिलाने के कुछ नहीं कर सकता। घर के बाकी सदस्य निनाद और अश्विनी भी पाखी और विराट के रिश्ते को लेकर परेशान दिख रहे हैं। बता दें कि ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ स्टारर ऐश्वर्या शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। ऐश्वर्या शर्मा की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगते हैं। इंस्टाग्राम पर Aishwarya Sharma को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

An Action Hero Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही कछुए की चाल की तरह धीमी रही आयुष्मान की फिल्म

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *