Modinagar | भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव लोनी नगर पालिका परिषद की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने जिला पदाधिकारी, चुनाव संयोजक/सहसंयोजक एवं मंडल अध्यक्षों से वार्डों के आरक्षण आने के विषय में विस्तार से चर्चा कर आगामी कार्ययोजना के विषय में आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को वार्डों से सभासद चुनाव लडने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त करने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में जुटकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करना है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका चुनाव लोनी के संयोजक रामकुमार त्यागी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, निकाय चुनाव लोनी के सहसंयोजक सतेन्द्र बंसल, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, अशोक त्यागी, मंडल महामंत्री संतोष मिश्रा, एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बबली अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *