Hansika Motwani instagram- India TV Hindi

Image Source : HANSIKA MOTWANI INSTAGRAM
Hansika Motwani

Hansika Motwani Sohael Khaturiya Wedding: हंसिका मोटवानी काफी चर्चा में हैं। साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की 4 दिसंबर को उनके बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी होनी वाली है। एक्ट्रेस का वेडिंग सेलिब्रेशन राजस्थान के जयपुर में मुंडोट्टा किले और पैलेस में 1 दिसंबर से शुरू हुआ है। 

Jubin Nautiyal Health Update: जानिए अब कैसी है सिंगर जुबिन नौटियाल की हेल्थ, कहा ‘भगवान ने मुझे बचा लिया’

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के सूफी नाईट की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस इवेंट में कपल की एंट्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। सूफी नाइट में कपल बहुत ही प्यारे लग रहे थे। हंसिका और सोहेल ने आइवरी कलर में ट्विनिंग की थी।

Avatar 2: केरल वालों के लिए बुरी खबर, ‘अवतार 2’ नहीं होगी रिलीज, जानिए वजह

बता दें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट की थी। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया एक्ट्रेस को प्रपोज करने के लिए पेरिस के एफिल टावर के सामने घुटने के बल बैठे हुए थे। ये फोटो तेजी से वायरल हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी भी हुई है। इस दौरान एक्ट्रेस लाल और पीले रंग के ऑउटफिट में दिखाई दी थी। हंसिका इस लुक में बेहद ही खुबसूरत लग रहा थीं। वहीं, आज यानी कि 3 दिसंबर को संगीत सेरेमनी मनाई जाएगी और कल यानी कि 4 दिसंबर को हंसिका सोहेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *