मुंबई. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के उनके ट्रैक ‘सामी सामी’ पर डांस कर रहे हैं. फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘सामी सामी’ पर डांस कर रही रूसी महिलाओं के एक समूह ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. क्लिप में महिलाओं को मॉस्को के रेड स्क्वायर में स्टेट हिस्टोरियल म्यूजियम के सामने हिट गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
फिलहाल रश्मिका और अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की रिलीज के लिए रूस में हैं. ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए एक सुपर सफल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के बाद, अल्लू अर्जुन और निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का प्रीमियर कर दिया है, और दर्शकों के बीच फिल्म देखने का रोमांच काफी बढ़ गया है. अल्लू अर्जुन का एक वीडियो दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है. सुपरस्टार पर बच्चों और हर उम्र के प्रशंसकों का भरपूर प्यार बरस रहा है. यह फिल्म रूस में 8 दिसंबर को रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : December 03, 2022, 00:22 IST
