हाइलाइट्स

मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है
आखिरी ग्रुप मैच में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराया

नई दिल्ली. कतर में खेले जा रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में मोरक्को की टीम ने इतिहास रचते हुए 36 साल बाद प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. गुरुवार को कनाडा के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम ने 2-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही ग्रुप में टॉप करते हुए अगले दौर में जगह पक्की कर ली. ग्रुप में मोरक्को की टीम ने अपने तीनों ही मुकाबले जीत कर कुल 7 अंक हासिल करते हुए शान से अंतिम 16 में जगह बनाई.

मोरक्को की टीम ने कनाडा के उपर शुरुआती 10 मिनट में ही दबाव बनाते हुए बढ़त हासिल करने में कामयाबी पाई. पहले हाफ का खेल शुरू के चौथे मिनट में मोरक्को के हाकिम जिएच ने कनाडा के गोल पोस्ट में गेंद डाल टीम को शानदार बढ़त दिला दी. मोरक्को की टीम के अगले दौर में जगह बनाने के लिए महज ड्रॉ़ खेलने की जरूरत थी लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में जारी शानदार फॉर्म कनाडा के खिलाफ भी दिखाया.

Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *