मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी वह अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से चर्चा में होती हैं, तो कभी अपने वर्कआउट की तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई बार पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई देती हैं. अब वह अपने एक वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस वीडियो में वग स्ट्रीट डॉग्स से अंग्रेजी में बात करती नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस के बाद से रिया चक्रवर्ती ने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया था. अब वह धीरे-धीरे अपने लाइफस्टाइल पर वापसी कर रही हैं. अब वह फिर से अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वह कुत्तों से बात करती नजर आ रही हैं. अपने इस वीडियो की वजह से रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल भी हो रही हैं. दरअसल वह कुत्तों से अंग्रेजी में बात करती दिखाई दे रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Rhea chakraborty, Sushant singh Rajput
FIRST PUBLISHED : November 29, 2022, 19:53 IST
