जापान की हार के बाद ग्रुप ई खुल गया है और तमाम टीमों को नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें दिखने लगी हैं. टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप में चार टीमों को रखा गया है और पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें अगले दौर में जाएंगी.

मोरक्को ने किया वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, बेल्जियम को हराया
दिन के दूसरे मैच में ग्रुप एफ में मोरक्को ने दूसरे रैंक की टीम बेल्जियम पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की. यह फुटबॉल वर्ल्ड कप तीसरा बड़ा उलटफेर है. ग्रुप एफ के एक मैच में मोरक्को ने बेल्जियम की मजबूत टीम को हरा दिया. मोरक्को ने 2-0 के अंतर से जीत हासिल की. बेल्जियम की टीम फुटबॉल टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है.

मौजूदा वर्ल्ड कप में उलटफेर का दौर जारी है. पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी थी. इसके बाद नंबर आया जर्मनी का, उन्हें  जापान ने अपने शुरुआती मैच में 2-1 से हरा दिया था. हालांकि जापान की टीम को आज के मैच में कोस्टा रिका के हाथों 1-0 से हार झेलनी पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *