Bhediya Box Office Collection 3- India TV Hindi

Image Source : KRITISANON
Bhediya Box Office Collection 3

Bhediya Box Office Collection 3: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर ‘भेड़िया’ (Bhediya) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खास बिजनेस नहीं कर पाई थी। फिल्म के दूसरे दिन अच्छा बिजनेस किया। वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 25 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। 

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म ‘भेड़िया’ के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 28.05 करोड़ हो गई है। 

बता दें कि यह फिल्म करीब 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है, जिसकी वजह से इसके अब तक के कलेक्शन को अच्छा माना जा सकता है। अगर यह फिल्म मंडे को भी ऐसे ही कलेक्शन करेंगी तो इसके हिट होनी की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने भी लीड रोले में है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण ‘बवाल’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। वहीं, कृति सेनन की बात करें तो एक्ट्रेस अगले साल सुपरस्टार प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ में दिखेंगी। बड़े बजट की इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

ये भी पढ़ें-

Kiara Advani इस दिन करेंगी Sidharth Malhotra से शादी? सोशल मीडिया पोस्ट से दिया हिंट

Irene Cara Death: एक्ट्रेस और सिंगर आइरीन का निधन, 63 साल की थीं ऑस्कर विनर सिंगर

Prabhas-Kriti: दोनों के अफेयर रयूमर्स पर इस एक्टर ने लगाई पक्की मोहर? जानें सच

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *