Modinagar | रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पं0 सुदेश शर्मा को अब भाजपा खतौली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतारेगी। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व पालिका अध्यक्ष सुदेश शर्मा काफी लंबे समय से मोदीनगर की राजनीति में सक्रिय हैं। काफी समय से बीजेपी में शामिल होने की बात चल रही थी। बताते चले कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह पं0 सुदेश शर्मा को भाजपा में लाने का काफी लंबे समय से प्रयास कर रहें थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पं0 सुदेश शर्मा को मेरठ के सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पं0 सुदेश शर्मा के भाजपा में आने से खासकर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
पं0 सुदेश शर्मा मोदीनगर विधानसभा से तीन बार रालोद से चुनाव लड़ चुके हैं
पं0 सुदेश शर्मा ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का सम्मान होता है। इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की है। रालोद छोड़कर भाजपा में आए सुदेश शर्मा का मोदीनगर की राजनीति में काफी दबदबा रहा हैं। सन 2012 मे रालोद से विधान सभा का चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इसके बाद सन 2017 व 2022 में भी रालोद से चुनाव लडे़ थे और हार का मुहं देखना पड़ा था। सुदेश शर्मा सन 2007 से 2012 तक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी रहंे। वह काग्रेस से भी विधान सभा चुनाव लड़ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *