Modinagar | शनिवार की सांय 8वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस का एक युवक आया। लड़की को घुमाने के बहाने जंगल में ले गया। फिर वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची, तो परिजनों को सारी बात बताई। देर रात परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रेप के आरोपी युवक मोनू के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला मोदीनगर थानान्तर्गत एक गांव का है। शनिवार की देर रात्री पीड़िता का पिता थाने पंहुचा और तहरीर दी। उसने बताया कि मेरी 15 साल की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है। मैं और मेरी पत्नी मजदूरी करके अपना जीवन चलाते हैं। इकलौती बेटी है, लेकिन समाज ने उसे भी नहीं छोड़ा। शनिवार की सांय हम दोनों पति पत्नी खेत पर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। करीब 6 बजे की बात है। दोनों लोग घर पहुंचते हैं तो उसके आधे घंटे बात बेटी बदहवास हालत में घर पर पहुंचती है। वह दर्द से कराह रही थी। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस का रहने वाला मोनू (25) आया था। वह घूमने की बात कहकर बेटी को जंगल ले गया। वहां पर ले जाकर गंदा काम किया। पीड़िता के मुताबिक, मोनू ने कहा कि मम्मी पापा घर पर नहीं हैं तो चलो हम दोनों घूमकर आते हैं। फिर वह जंगल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं बोल रही थी कि छोड़ दो, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। मुझे मारा पीटा। बोला कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।
आरोपी की तलाशी में कई स्थानों पर दबिश
थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *