भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नया वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही इसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. वहीं, इनके बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री तो फैंस का दिल ही जीत रही है. इस गाने के बोल ‘दिल के गलती बा’ (Dil Ke Galti Ba) है. ये बेहद ही प्यारा और रोमांटिक गाना है. इसे भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में फिल्माया गया था.
भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) ‘दिल के गलती बा’ (Dil Ke Galti Ba) का वीडियो एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है. एक्टर आम्रपाली दुबे के प्यार में होते हैं मगर वो उनसे इजहार नहीं करते हैं बल्कि चुपके-चुपके ही उनसे प्यार करते हैं. इनके बीच कमाल की लव कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. हालांकि, आम्रपाली को खेसारी के प्यार के बारे में आहट हो जाती है. इसमें दोनों के बीच डांस मूव्स तो नहीं बल्कि ख्याली लव जरूर देख सकते हैं और एहसास कर सकते हैं. अगर आप भी प्यार में हैं तो ये गाना आपके दिल को छू जाएगा और आपके चाहने वाले की याद आ जाएगी. इनके वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
गाना ‘दिल के गलती बा’ (Dil Ke Galti Ba) खेसारी लाल और आम्रपाली की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है. इस मूवी को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा और समर्थ चतुर्वेदी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इसके प्रोड्यूसर रौशन सिंह हैं. को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. लिरिक्स विजय चौहान ने दिए हैं. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसून यादव हैं. इससे पहले भी इसके कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसमें आम्रपाली और खेसारी के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.
आपको बता दें कि खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दूसरी बार साथ दिखाई दी है. इससे पहले दोनों को फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) में देखा गया था. ये ब्लॉकबस्टर रही थी. इसके बाद दोनों ‘डोली सजा के रखना’ में नजर आए थे. इसे काफी पसंद किया गया है. अब इसके गाने पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amrapali dubey, Bhojpuri, Khesari lal yadav
FIRST PUBLISHED : November 28, 2022, 07:30 IST
