मुंबईः ओटीटी जगत की क्वीन कही जाने वाली रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) को अब कौन नहीं जानता. मिर्जापुर में अपने बीना त्रिपाठी के रोल से लोगों के बीच अपनी धाक जमाने वाली रसिका दुग्गल ने न्यूज18 इंडिया के ब्लॉकबस्टर अधिवेशन News18 Showreel में शिरकत की, जहां उन्होंने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल से लेकर ओटीटी स्पेस में अपनी सफलता के बारे में खुलकर चर्चा की.

न्यूज18 शोरील में बात करते हुए रसिका दुग्गल ने बताया कि वह केट ब्लैंचेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं. जब उन्होंने कान्स में उन्हें देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन, वह उनसे संपर्क नहीं कर सकती थी, क्योंकि वह काफी शर्मीली थीं.

इसके साथ ही रसिका ने बॉलीवुड में अपने सफर पर बात करते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड में 13 साल में वो शोहरत नहीं मिली जो उन्हें ओटीटी स्पेस में मिली है. मुझे बॉलीवुड में अच्छी रिलीज का मौका नहीं मिला, लेकिन ओटीटी ने बहुत कुछ दिया. इसके साथ ही रसिका ने यह भी बताया कि आज भी वह रेंटल अपार्टमेंट में रहती हैं.

रसिका दुग्गल का कहना है कि मिर्जापुर के अपने किरदार के लिए और उसकी तैयारी में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी. उन्हें यह भी डर था कि निर्माता सीरीज में उनकी कास्टिंग पर संदेह करेंगे क्योंकि उनकी शारीरिक भाषा सही नहीं है. फिर उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें वह एक सिंगर से मिली थीं.. जो एक बच्चे की तरह दिखती थी, लेकिन उसकी गायिकी अद्भुत थी. अभिनेत्री ने कहा कि वह उनकी प्रेरणा थी.

Tags: Bollywood, News18 Showreel, OTT Platform

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *