Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi

Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) के पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आए दिन कोई न कोई धमाका जरूर हो रहा है। सवि और विनायक के चलते विराट काफी परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा है की भविष्य के लिए उसे क्या फैसला लेना चाहिए? बीते दिनों सई भी काफी परेशान रही है लेकिन उसने सब कुछ अब समय पर ही छोड़ दिया है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नए एपिसोड में (Upcoming Episode) में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। आज रात विराट ऐसा फैसला लेने वाला है की पाखी खुद को संभाल नहीं पाएगी और वह अकेले में सई से मिलने की प्लानिंग करेगी। 


‘गुम है किसी के प्यार में’ में आज आएगा बड़ा ट्विस्ट

नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी अब अलग मोड़ लेने वाली है। सवि और विनायक के बीच कड़वाहट पैदा होने लगी है। सवि हर मामले में विनायक को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में यह बात विराट को परेशान कर रही है। विराट नहीं चाहता है की उसके किसी भी फैसले से सवि और विनायक का भविष्य बर्बाद हो। ऐसे में विराट चाहेगा की सवि और विनायक एक साथ मिल-जुलकर रहें।

आज के एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode) में विराट फैसला लेगा की सवि और विनायक को एक ही स्कूल में पढ़ाया जाए यह बात सुनते ही पत्रलेखा (पाखी) के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पाखी तुरंत सई से अकेले मिलने जाएगी और उसे शहर छोड़कर जाने के लिए कहेगी। सई ये बात मानने से मना कर देगी। तभी विराट वहां आ जाएगा और पाखी पर अपना गुस्सा निकालने की पूरी कोशिश करेगा। फिलहाल तो यह देखना दिलचस्प होगा की विराट को अपने पास लाने के लिए पाखी और क्या-क्या प्लानिंग करने वाली है?

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: निर्मित के सच छुपने पर अनुज-अनुपमा ने उठाया ऐसा कदम, लेटेस्ट एपिसोड देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट को मारने दौड़े साजिद खान, गुस्से से हुए आग बबूला….

Anjali Arora: MMS Leak के बाद अंजलि अरोड़ा फिर हुई ट्रोल! सुनसान सड़क पर इस तरह आईं नजर

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *