नई दिल्ली: तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की अपकमिंग मिस्ट्री फिल्म ‘मारीच’ का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था. हर कोई जानता है कि किसी भी फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद महत्वपूर्ण होता है. इसे भुनाने के लिए, फिल्म ‘मारीज’ के निर्माताओं ने इसके अंत को अलग-अलग तरह से शूट किया था. वे बाद में फिल्म की एंडिंग का चयन करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक ध्रुव लाठर ने फैसले के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम फिल्म के अंत तक दर्शकों को बांधे रखना चाहते थे. हम चाहते थे कि वे अनुमान लगाएं और उन्हें महसूस होने दें कि वे सही हैं और फिर अचानक हम उन्हें एक दिलचस्प मोड़ से हैरान कर देंगे. इसलिए, हमने उत्सुकता के स्तर को और भी बढ़ाने के लिए कई अंत शूट करने का फैसला किया था.

Tags: Tushar kapoor, Tusshar Kapoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *