दिशा पाटनी- India TV Hindi News

Image Source : INSTAGRAM/FANPAGEOFDISHA
दिशा पाटनी

बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने कल अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस बर्थडे बैश पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी उन्हें बधाई देने पहुंची थीं, लेकिन सबकी नज़रें उस वक्त थम गई जब उन्होंने कार से उतरते समय टाइगर श्रॉफ का नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री बॉय का हाथ थामा था। जी हाँ, दरअसल, इन दिनों दिशा को हर जगह इसी दोस्त के साथ स्पॉट किया जा रहा है। इस पार्टी में भी दिशा उन्हीं के साथ नज़र आईं।  भूल भुलैया-2 एक्टर कार्तिक आर्यन ने कल अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी भी होस्ट की जिसमें बी टाउन की कई हसीनाओं ने भी शिरकत की थी। कार्तिक को विश करने के लिए नेशनल क्रश दिशा पाटनी भी के साथ पहुंची थीं।

व्हाइट लुक में नजर आईं दिशा और उनके दोस्त

आपको बता दें, बर्थडे बॉय कार्तिक आर्यन का बर्थडे बैश व्हाइट लुक थीम पर रखा गया था। इसलिए यहाँ हर किसी ऑल-व्हाइट लुक चुना। दिशा और उनके ये मिस्ट्री मैन भी व्हाइट ड्रेस में नज़र आ रहे थे। दिशा व्हाइट कलर के इस ड्रेस में बेहद दिलकश लग रही थीं। व्हाइट मिनी ड्रेस में  दिशा का लुक बेहद बोल्ड था। उन्होंने अपने ड्रेस के साथ दिशा ने मैचिंग हैंडबैग, सिल्वर हील्स और मिनिमल ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं इस दौरान दिशा अपने मिस्ट्री मैन के साथ मस्ती करती नजर आई। हालांकि, उन्हें अपनी ड्रेस को लेकर भी ट्रोल का सामना करना पड़ा। 

Mumtaz: करियर और प्यार के बीच मुमताज ने किसे चुना? जानिए क्या थी प्रेम कहानी

 

फ्रेंड को देखकर यूजर्स पूछ रहे सवाल

कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में दिशा को टाइगर की बजाय किसी और के साथ देख यूजर्स काफी सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? एक यूजर ने पूछा, “ वो सब तो ठीक है लेकिन ये आजकल टाइगर के साथ क्यों नहीं दिखती।”वहीं एक अन्य ने पूछा, “कुछ तो खिचड़ी जरूर पक रही है ये दोनों हर जगह एक साथ।” एक ने लिखा, “न्यू बीएफ ऑफ दिशा।”

हालांकि ये तो अब दिशा ही बता सकती हैं कि आखिर उनकी लाइफ में क्या चल रहा है। फिलहाल तो दिशा अपने मिस्ट्री मैन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

Disha Patani की तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया कमेंट, फैंस बोले- भाभी बोलिए

 

Drishyam 2 Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ मचा रही गदर, जल्द होगी 100 करोड़ क्लब में शामिल

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *