नई दिल्ली. सलोनी डैनी (Saloni Daini) अब 21 साल की हो चुकी हैं और समय के साथ-साथ उनका लुक भी काफी बदल गया है. अब टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’ की छोटी बच्ची ‘गंगूबाई’ नहीं, बल्कि अब वो बड़ी हो गई हैं. अब वह एक एक्ट्रेस के रूप में खुद को तैयार कर रही हैं, ये हम नहीं, इंटरनेट पर वायरल हो रहीं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें बता रही हैं. (फोटो साभार: Instagram @salonidaini_)
