JKPSC CCE Main Result 2021 Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन का कंबाइंड कांपटीटिव मेन्स एग्जामिनेशन दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – jkpsc.nic.in आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेन एग्जाम का आयोजन 08 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 के बीच किया गया था. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

अब है इंटरव्यू की बारी

वे कैंडिडेट्स जो मेन्स परीक्षा के लिए सेलेक्ट हो गए हैं उन्हें अब पर्सनेलिटी टेस्ट या वीवा वॉयस टेस्ट देना है. शेड्यूल में दी जानकारी के अनुसार पर्सनैलिटी टेस्ट या वीवा वॉयस टेस्ट का आयोजन 05 दिसंबर 2022 से किया जाएगा. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स टेस्ट की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं.

क्या लिखा है नोटिस में

News Reels

इस बाबत जारी नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक, वे कैंडिडेट्स जिन्हें पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया है, वे ई-सम्मन लेटर कमीशन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ये प्रवेश पत्र 01 दिसंबर से कमीशन की वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

कब जारी होंगे अंक

चुने गए कैंडिडेट्स के अंक कमीशन की वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट आने के एक महीने के अंदर अपलोड कर दिए जाएंगे. जिस दिन मार्क्स अपलोड होंगे उसके तीस दिन तक ये कमीशन की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. कैंडिडेट्स इस टाइम पीरियड में अंक डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें सीसीई मेन रिजल्ट डाउनलोड

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jkpsc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – ‘JK Combined Competitive (Mains) Examination 2021 – Result thereof ’. इस पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • यहां से रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर वन परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *