amla_for_diabetes- India TV Hindi News

Image Source : FREEPIK
amla_for_diabetes

Amla benefits for diabetes in hindi: डायबिटीज के मरीजों को हर दिन 2 आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज के रूप में काम कर सकता है। ये ना सिर्फ शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि, डायबिटीज में होने वाली कई समस्याओं में भी कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा भी आंवला खा कर आप डायबिटीज में होने वाली कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

डायबिटीज में आंवला के फायदे – Amla benefits for diabetes in hindi

1. शुगर कंट्रोल करने में है मददगार

आंवला डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मददगार है। ये पेंनक्रियाज के काम काज को तेज करता है और इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। इससे जब आप खाना खाते हैं, तो इसका शुगर मैनेज होता है और इस तरह आपको शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

2. डायबिटीज में कब्ज की समस्या में है मददगार

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कब्ज की समस्या होती है। इसके कारण उनका फास्टिंग ग्लूकोज लेवल भी बढ़ा रहता है। ऐसे में रोजाना 2 आंवले का सेवन, मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। ये ना सिर्फ डाइजेस्टिव एंजाइम्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है बल्कि, इसका फाइबर मेटाबोलिक रेट भी बढ़ाता है। इस तरह ये कब्ज की समस्या से बचाता है। 

3. डायबिटीज न्यूरोपैथी से करता है बचाव

डायबिटीज के मरीजों को समय के साथ डायबिटीज न्यूरोपैथी की समस्या हो जाती है। ऐसे में आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी सेल डैमेज को रोकते हैं और नसों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

4. आंखों को हेल्दी रखते हैं

आंवले में विटामिन सी है जो कि आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को रेटिनोपैथी की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे मे आंवले का विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इस समस्या से बचाते हैं और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

डायबिटीज में आप आंवले को कई प्रकार से खा सकते हैं। आप आंवले का उबाल कर इसका चोखा बना कर खा सकते हैं। आंवले को कच्चा खा सकते हैं। आंवले का अचार खा सकते हैं या फिर आंवले को सलाद में शामिल करके भी खा सकते हैं। आप आंवला किसी भी तरह से खा सकते हैं ये आपके लिए हेल्दी ही होगा। 

Latest Lifestyle News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *