मुंबईः अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब दर्शकों के बीच सुनामी बनकर छाई हुई है. दृश्यम 2 देखने के लिए टिकट खिड़कियों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत फिल्म पर नोटों की बारिश हो रही है. साल की दूसरी बड़ी ओपनर बनी दृश्यम 2 की कमाई में जहां दूसरे ही दिन भारी उछाल देखने को मिली, तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही. अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है, आईये नजर डालते हैं.

‘थैंक गॉड’ से भले ही अजय देवगन ने दर्शकों को निराश किया हो, लेकिन उनकी ‘दृश्यम 2’ ने फैंस की सारी शिकायतें दूर कर दी हैं. फिल्म ने जहां पहले दिन 15.38 करोड़ की जबरदस्त कमाई की, वहीं दूसरे दिन भी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब रही. फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ इकट्ठे कर लिए. लेकिन, इसकी कमाई में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिली तीसरे दिन. दृश्यम 2 ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की दृश्यम 2 ने तीसरे दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया है. बीते कुछ समय में बॉलीवुड फिल्मों में ऐसी ग्रोथ देखने को नहीं मिली थी. लेकिन, अजय देवगन की फिल्म ने पूरी कसर पूरी कर दी है. अपने जादू से उन्होंने एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस किया और दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आने में कामयाब रहे. हालांकि, अब सभी की नजरें फिल्म की वीकडेज की कमाई पर टिकी हैं.

” isDesktop=”true” id=”4931289″ >

दृश्यम 2 ने तीन दिनों में ही 63 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म 100 करोड़ी क्लब में एंट्री करेगी, लेकिन कितने दिनों में इसी पर सबकी नजरें टिकी हैं. वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म धुआंधार कमाई करती है या नहीं, ये देखने को हर कोई बेताब है. क्योंकि, वीकेंड पर जिस तरह दृश्यम 2 की सुनामी देखने को मिली, चौथे दिन भी यह जबरदस्त कलेक्शन करेगी इसमें कोई शक नहीं है. अजय देवगन ने साल के जाते-जाते दृश्यम 2 के जरिए बॉलीवुड और अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है.

बता दें, दृश्यम 2 साल 2015 में आई दृश्यम की सीक्वल है. इस फिल्म के सीक्वल ने पूरे 7 साल बाद सिनेमाघर में दस्तक दी है. जो पहले ही पार्ट की तरह सस्पेंस से भरी है. फिल्म के जरिए अजय देवगन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘चौथी फेल विजय सलगांवकर’ का फैंस को किस बेसब्री से इंतजार था.

Tags: Ajay devgan, Ajay Devgn, Tabu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *