नई दिल्ली: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने तब्बू की सराहना की और उन्हें अकेले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की वजह से सुपरस्टार कहा है. कंगना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कहा कि तब्बू (Tabu) केवल दो बॉलीवुड फिल्मों ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दृश्यम 2’ का हिस्सा थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. कंगना ने यह भी कहा कि यह तारीफ की बात है कि तब्बू अपने चरम पर पहुंच गई हैं और उनका स्टारडम 50 साल की उम्र के बाद आया है.

कंगना ने 52 साल की तब्बू का बेहतरीन दिखने के लिए तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘इस साल केवल दो हिंदी फिल्मों ने कमाल दिखाया है – ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दृश्यम 2.’ दोनों फिल्मों में सुपरस्टार तब्बू जी लीड रोल में हैं, जो अपनी 50 की उम्र में कमाल कर रही हैं और अकेले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा रही हैं. उनकी प्रतिभा और निरंतरता पर कभी सवाल नहीं उठाया गया, लेकिन उनका बेहतरीन दिखना और पचास की उम्र में स्टारडम पर पहुंचना तारीफ की बात है.

Kangana Ranaut praises Tabu, Tabu saving Bollywood, Drishyam 2 Tabu, Drishyam 2 Collection, कंगना रनौत, कंगना रनौत तब्बू, दृश्यम 2

(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

कंगना रनौत ने तब्बू को एक प्रेरणा बताया और आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं अपने काम के प्रति अटूट समर्पण के लिए बहुत ज्यादा श्रेय की पात्र हैं और एक प्रेरणा हैं.’ तब्बू ‘दृश्यम 2’ में नजर आ रही हैं, जो 18 नवंबर को रिलीज हुई थी. ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 21.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Tags: Kangana Ranaut, Tabu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *