सुदीप या किच्चा सुदीप न केवल एक असाधारण अभिनेता हैं, बल्कि एक फेमस डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, टीवी प्रजेंटेर और सिंगर भी हैं, जिनके देश भर में बड़े पैमाने पर प्रशंसक है. कन्नड़ फिल्मों के अलावा वे हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं. वे अपनी स्पर्श, हुच्चा, नंदी, किच्छा, स्वाति मुथु, माय ऑटोग्राफ, नंबर 73, शांति निवास, मुसंजेमातु, वीरा मदकरी और ईगा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
