2007 T20 World Cup- India TV Hindi News

Image Source : TWITTER
2007 T20 World Cup

नई दिल्ली: हाल ही में हुए वर्ल्डकप ने एक बार फिर यह बता दिया है कि देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक इमोशन है। पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हंसता है, उदास होता है और गम व खुशी के आंसू बहाता है। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि 2007 में खेला गया T20 World Cup की जीत की कहानी अब वेबसीरीज के रूप में OTT पर सामने आएगी।  

ट्विटर पर वायरल हुईं तस्वीरें 

इस टी20 वर्ल्ड कप पर बनने वाली वेब सीरीज की जानकारी आज सोशल मीडिया पर सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वर्ल्ड कप की जीत वाली दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर यह जानकारी दी है। यह पोस्ट सामने आते ही खूब वायरल हो रही है। हालांकि तरण ने बताया है कि वेबसीरीज का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। 

रियल फुटेज का होगा इस्तेमाल 

इस फिल्म में वर्ल्ड कप में शामिल 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस फिल्म में रियल फुटेज का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री बेस्ड फिल्म का एक तिहाई हिस्सा शूट हो चुका है। फिल्म के बारे में ऑफीशियली अनाउंस कर दिया गया है।

2023 में होगी स्ट्रीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2007 पर आधारित इस वेबसीरीज का प्रोडक्शन UK बेस्ड फर्म One One Six Network कर रहा है। आपको बता दें कि गौरव बहिरवानी की कंपनी है। इस सीरीज के निर्देशक आनंद कुमार हैं, जो पहले Delhi Heights और Zila Ghaziabad जैसी फिल्म बना चुके हैं। इस सीरीज के राइटर सौरभ एम पांडे हैं जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘वाणी’ जैसी फिल्मों की स्टोरी लिखी है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा।

Drishyam 2 Review: सीट से उठने नहीं देगा फिल्म का क्लाइमैक्स, ‘दृश्यम 2’ देखने से पहले जानें रिव्यू

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बुरी तरह घायल हुए ‘बापूजी’ Amit Bhatt, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *