भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों यूपी में फिल्म ‘विद्यापीठ’ (vidyapeeth) की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म के निर्देशक योगेश मिश्रा के साथ फिल्म करके उन्हें काफी ज्यादा ख़ुशी भी हो रही है. हाल ही में हुई एक खास बातचीत के दौरान अरविंद अकेला कल्लू ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी ख़ुशी जताई और साथ ही शूट के दौरान अपने अनुभव को भी शेयर किया.
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu New Movie) ने बताया कि, ‘मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी थी तब से ही मुझे काफी उत्त्साह था मन में लेकिन अब जब मैं फिल्म के सेट पर फिल्म की शूटिंग के पलो को महसूस कर रहा हूं तो मुझे और भी ज्यादा मजा आ रहा है. फिल्म के सेट पर काम करने का उत्त्साह और लोगों में जोश देखकर मेरे अंदर जोश दोगुना हो गया है और मैं अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर हर पल बहुत खुश रहता हूं क्योंकि हर एक सीन में उत्त्साह बढ़ता जा रहा है. फिल्म की पूरी टीम काफी मेहनत से शूट कर रही है और यह एक अच्छा सिनेमा बनकर तैयार होगा.’
Also Read; Bollywood में धमाल मचाने को तैयार ये भोजपुरी एक्ट्रेस, कराया बोल्ड फोटोशूट
बात करे फिल्म ‘विद्यापीठ’ की तो फिल्म (vidyapeeth movie Shooting) की शूटिंग यूपी के बलरामपुर में की जा रही है. फिल्म के निर्माता निर्माता गोविंदाजी (रंजीत जयसवाल) हैं और निर्देशन योगेश राज मिश्रा कर रहे हैं. फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के अलावा आयुशी दत्त तिवारी, श्वेता माहरा, कृष्ण कुमार, विनीत विशाल, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज टाइगर, जय शंकर पांडेय अहम रोल में हैं. इन सबके अलावा इंडियन फिल्म एकेडमी के 18 स्टूडेंट्स भी इस फिल्म में नजर आएंगे जिनमें से कुछ मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म के कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं. फिल्म का आर्ट देख रहे है सिकंदर, कॉस्टूयम कविता- सुनीता, फिल्म का लेखन मनोज पांडेय ने किया है और फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं.
Also Read: लंदन की सड़कों पर विदेशी मॉडल्स संग थिरकते दिखे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, देखें VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arvind Akela Kallu, Arvind Akela Kallu Bhojpuri, Arvind Akela Movies
FIRST PUBLISHED : November 18, 2022, 17:07 IST
