हाइलाइट्स
मुंबई ने बेंगलुरू को 4-0 से हराया
डियाज, राल्ते, बिपिन और छंगटे ने गोल दागा
मुंबई सिटी के सात मुकाबलों में 15 अंक हुए
नई दिल्ली. सिटी एफसी (Mumbai City FC) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की मजबूत टीम को 4-0 से करारी शिकस्त दी.
मुंबई सिटी की तरफ से जोर्ज डियाज (14वें मिनट), लालेंगमाविया राल्ते (32वें मिनट), बिपिन सिंह (58वें मिनट) और ललिनजुआला छंगटे (74वें मिनट) ने गोल किए.
यह भी पढ़ें- ऑल इंग्लैंड क्लब का बड़ा फैसला, विम्बलडन में महिला खिलाड़ी पहन सकेंगी रंगीन अंडरशार्ट्स
मुंबई सिटी ने इस जीत से सात मैचों में 15 अंक के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा. हैदराबाद एफसी 16 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है.
बेंगलुरू एफसी की यह लगातार चौथी हार है. उसके छह मैच में चार अंक हैं और वह 10 स्थान पर खिसक गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bengaluru FC, Indian super league, ISL
FIRST PUBLISHED : November 18, 2022, 10:22 IST
