भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले एक्टर अंकुश राजा (Ankush Raja) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनका कोई भी गाना आता है तो धमाल ही मचा जाता है. एक्टर के गानों और फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में अब उनका नया वीडियो सॉन्ग ‘गवनवा होखें दS’ (Gavanva Hokhe da) रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसमें एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) के साथ जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रही हैं. इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘गवनवा होखें दS’ (Gavanva Hokhe da) के वीडियो को अंकुश राजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस कोमल सिंह और अंकुश राजा कमाल के डांस मू्व्स (Ankush Raja Dance video) और शानदार कैमिस्ट्री दिखा रहे हैं. इनकी तुकबंदी को काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को देखते ही देखते कुछ ही देर में करीब एक लाख व्यूज मिल चुके हैं. दोनों जबरदस्त तरीके से रोमांस (Ankush Raja Romantic Video) कर रहे हैं. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को न्यूली मैरिड कपल पर फिल्माया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अंकुश राजा और कोमल सिंह की शादी हुई है और वो शादी के बाद ठीक से रोमांस नहीं कर पा रहे हैं. इस पर एक्टर को-एक्ट्रेस से कहते हैं कि ‘एक बार गवनवा हो जाने दो फिर देखो…’. इनके बीच की नोक-झोंक और एक-दूसरे को तंग करने वाली कैमिस्ट्री जंच रही है.

” isDesktop=”true” id=”4912511″ >

गाना ‘गवनवा होखें दS’ (Gavanva Hokhe da) को अंकुश राजा और शिवानी सिंह ने गाया है. दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसके लिरिक्स को बोस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर विकी वॉक्स ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं. कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं. इसके अलावा भी अंकुश राजा का एक और नया गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘भतार कईसन’ (Bhatar Kaisan) है. इसमें राजा ने एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) के साथ कमाल की परफॉर्मेंस दी है. एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से सभी को घायल कर दिया है.

Tags: Ankush Raja, Bhojpuri, Bhojpuri songs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *