भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) इन दिनों साउथ एक्ट्रेस मेघाश्री (Meghashree) के साथ अपनी जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं और अभी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. ऐसे में शूटिंग से वक्त निकालकर एक्टर ने अपने ही ट्रेंडिंग सॉन्ग पर एक्ट्रेस के साथ जमकर रोमांस किया है, जिसे देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं. इनका वीडियो वायरल हो रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस मेघाश्री (Khesari lal Yadav-Meghashree Video) के साथ अपना रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि मेघा जीन्स और टॉप में नजर आ रही हैं और एक्टर भी अपने ट्रेंडिंग भोजपुरी सॉन्ग ‘बात पायल के पता ना चले’ (Baat Payal Ke Pata Na Chale) पर जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं. इसमें दोनों ही स्टार्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने काजल राघवानी को लेकर तंज कसते हुए लिखा, ‘काजल के पता चल जाए तब’. आपको बता दें कि काजल गाने के बोल भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 17, 2022, 08:00 IST
