दोहा. कतर फुटबॉल वर्ल्ड कप के आयोजकों ने डेनमार्क के एक टेलीविजन स्टेशन से माफी मांगी है, जिसके दोहा की एक सड़क से सीधे प्रसारण को सुरक्षा कर्मियों ने बाधित कर दिया था और कैमरा उपकरण तोड़ने की धमकी दी थी. आयोजकों ने बयान में स्वीकार किया कि टीवी2 चैनल के पत्रकारों को मंगलवार देर रात ‘गलतफहमी के चलते बाधित किया गया’.
वर्ल्ड कप के आयोजकों ने कहा, “टीवी कर्मियों के दल की टूर्नामेंट की वैध मान्यता और शूटिंग करने के परमिट के निरीक्षण के बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रसारणकर्ता से माफी मांगी, जिसके बाद टीवी कर्मियों और न्यूज एंकर ने अपनी गतिविधियां दोबारा शुरू कर दी हैं.”
IPL और FIFA World Cup की टिकटों की कीमत में बड़ा का अंतर, आप भी जान लीजिए कितना है फर्क
FIFA World Cup: मेसी-रोनाल्डो नहीं, 23 साल का फुटबॉलर कमाई के मामले में नंबर-1; कोहली से 5 गुना आगे
लाइव प्रसारण को रोकने की कोशिश
रिपोर्टर रैसमस टेंटहोल्ड डेनमार्क में एक न्यूज एंकर से ‘लाइव’ (सीधा प्रसारण) बात कर रहे थे, जब तीन आदमी उनके पीछे एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में आए और प्रसारण रोकने की कोशिश की. टेंटहोल्ड को अंग्रेजी में कहते सुना गया, “आपने पूरी दुनिया को यहां आने के लिए आमंत्रित किया, हम शूटिंग क्यों नहीं कर सकते? यह एक सार्वजनिक स्थान है.” उन्होंने कहा, “आप कैमरा तोड़ सकते हैं, आप इसे तोड़ना चाहते हैं? आप कैमरा तोड़कर हमें धमकी दे रहे हैं?”
वर्ल्ड कप ने दोबारा खींचा ध्यान
फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने से 5 दिन पहले की इस घटना ने एक ऐसे विषय पर दोबारा ध्यान खींचा है, जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए संवेदनशील रहा है, जिन्होंने इन दावों से इनकार किया है कि कतर में मीडिया कहां शूटिंग कर सकता है. इसे लेकर सख्त नियम हैं. आयोजकों ने कहा कि उन्होंने बाद में टेंटहोल्ड से बात की और सभी संस्थाओं को परामर्श जारी किया कि वे टूर्नामेंट के लिए जारी शूटिंग के परमिट का सम्मान करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Brazil, Doha, Fifa World Cup 2022, Football, Qatar
FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 21:43 IST
