Modinagar | 25 वर्षों से कब्जा किये एक मकान को मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर बजरिया पुलिस बल खाली करा लिया गया है। इस कार्रवाही से नगर की विभिन्न कॉलोनियों में कब्जा कर रहें लोगों में हड़कंप मच गया है। डॉ0 केएन मोदी फाउंडेशन के जनसंपर्क अधिकारी तरूण कुमार ने बताया कि मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक प्रोफेसर लॉज में मकान संख्या 01 एनसीसी के मेजर आरएस यादव को आवंटित किया गया था। आरएस यादव की मौत के बावजूद उनका परिवार उक्त मकान खाली नहीं कर रहा था। इसी को लेकर मुल्तानीमल मोदी डिग्री कॉलेज सोसायटी ने कब्जाधारी विद्यादेवी आदि के खिलाफ वर्ष 1997 में न्यायालय में वाद संख्या 34/1997 दर्ज कराया था। इसी मामले में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को बजरियां पुलिस बल मकान को खाली करा लिया गया है।
भविष्य में इस तरह की कार्रवाही की गाज कई और लोगों पर गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *