मुंबई: मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) गजब की डांसर और एक्ट्रेस थीं, जिसने हिंदी के साथ-साथ तमिल-तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. माधुरी दीक्षित की कट्टर प्रतिद्वंदी मानी जानी वाली मीनाक्षी को आज भी फिल्म ‘हीरो’ के लिए याद किया जाता है. 80-90 के दशक मे  बॉलीवुड पर जिन सुंदरियों का राज था, उसमें से एक थीं मीनाक्षी. सफलता के पीक पर मीनाक्षी शादी कर अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. अब बरसों बाद हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ पर नजर आई थीं. 16 नवंबर 1963 में पैदा हुईं एक्ट्रेस के 59वें जन्मदिन पर बताते हैं कुछ सुने, कुछ अनसुने किस्से.

मीनाक्षी शेषाद्री बचपन से ही डांस में पारंगत थीं. कत्थक, भरतनाट्यम जैसी नृत्य कला में माहिर मीनाक्षी ने 1981 में मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था. मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद साल 1982 में फिल्म  ‘पेंटर बाबू’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म से उन्हें खास सफलता नहीं मिली लेकिन सुभाष घई की 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ ने रातों-रात फेमस स्टार बना दिया. इस फिल्म के गाने, फिल्मांकन और मीनाक्षी की खूबसूरत अदाओं और डांस ने दर्शकों को मीनाक्षी का दीवाना बना दिया.

meenakshi seshadri

मीनाक्षी शेषाद्री डांस में पारंगत एक्ट्रेस हैं.

मीनाक्षी शेषाद्री का था जलवा
खूबसूरत और क्लासिकल डांसर मीनाक्षी शेषाद्री और माधुरी दीक्षित के बीच कोल्ड वार चलता था. दोनों ही एक्ट्रेस को सफलता दिलाने वाले सुभाष घई ही थे,दोनों ही डांस में माहिर थीं. मीनाक्षी की जोड़ी ऋषि कपूर, सनी देओल, विनोद खन्ना, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ बनीं. ‘घायल’ फिल्म में जब श्रीदेवी ने काम करने से इनकार कर दिया तो राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी शेषाद्री का नाम सुझाया था. कहते हैं कि राजकुमार के दिल में मीनाक्षी को लेकर सॉफ्ट कार्नर था, वह उन्हें बेहद पसंद करते थे. संतोषी की हर फिल्म में मीनाक्षी पहली पसंद हुआ करती थीं. वह मीनाक्षी से शादी भी करना चाहते थे.

राजकुमार संतोषी करना चाहते थे मीनाक्षी से शादी
कहते हैं कि एक दिन संतोषी ने अपने प्यार का इजहार कर दिया, लेकिन मीनाक्षी ने प्रपोजल ठुकरा दिया और साथ ही बॉलीवुड से भी किनारा कर लिया. ‘हीरो’, ‘दिलवाला’, ‘दामिनी’, ‘घातक’ हिट फिल्मों में अपने अभिनय और डांस का जादू दिखाने के बाद मीनाक्षी शेषाद्री अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं. मीनाक्षी ना किसी फिल्मी पार्टी में दिखतीं ना किसी फिल्म में नजर आईं.

 बरसों बाद ‘इंडियन आइडल’ पर नजर आईं मीनाक्षी
मीनाक्षी शेषाद्री ने हरीश मैसूर नामक एक बैंकर से शादी कर अमेरिका में बस गईं. वहीं पर डांस क्लास भी चलाती. मीनाक्षी के दो बच्चे हैं. लंबे समय हाल ही में मीनाक्षी सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ पर दिखीं.

Tags: Actress, Bollywood Birthday

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *