नई दिल्ली. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा स्टाइल के मामले में किसी भी बॉलीवुड एक्टर को टक्कर दे सकते हैं. कपिल कभी अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं तो कभी अपने फैशन सेंस को लेकर. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. ये कॉमेडियन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ नई फोटोज शेयर कर सभी को अपनी फिटनेस का मुरीद बना दिया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा स्विमिंग पूल के पास खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो में इस कॉमेडियन के फैन्स को उनका काफी फिट लुक देखने को मिल रहा है. कपिल इस फोटो में सफेद टी-शर्ट, शॉर्ट्स और काले रंग के जूते पहने दिख रहे हैं. कपिल की इस फोटो सीरीज पर उनके फैन्स से लेकर इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स तक दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं.
कपिल शर्मा की इस फोटो पर कमेंट करते हुए टाइगर श्रॉफ लिखते हैं “पाजी आग लगा रहे हो” वहीं विंदु दारा सिंह लिखते हैं “पाजी सुपर फिट लग रहे हो”. कपिल के कई सारे फैन्स ने भी कमेंट कर कॉमेडियन की तारीफों के पुल बांधे हैं. गायक जोरा रंधावा उनके डोले की तारीफ करते हुए लिखते हैं “मुझे आपके डोले दिख रहे हैं”. वहीं उनके एक फैन मजाकिया अंदाज में कपिल से पूछते हैं कि “पाजी आप भी स्विमिंग करते हो या सिर्फ फोटो लेकर वापस आ जाते हो.”
(फोटो साभार-instagram @kapilsharma)
इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा कैप्शन में लिखते हैं “अगर जिम नहीं तो स्विमिंग ही सही… कुछ भी लेकिन कुछ जरूर करें…गुड मॉर्निंग”. उन्होंने इंग्लिश में लिखे इस कैप्शन में कविता लिखने की कोशिश की है. कपिल कैप्शन में नीचे लिखते हैं इस खराब कविता के लिए माफी लेकिन मेरे इरादे देखिए.
कपिल को नया लुक दे रही हैं पत्नी गिन्नी
कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ की मदद से अपने लुक के साथ नए-नए तरह के प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ से शादी की थी. इस कपल ने दिसंबर 2019 में अपनी बेटी अनायरा शर्मा का स्वागत किया. कपिल और गिन्नी ने पिछले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Kapil sharma, The Kapil Sharma Show
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 18:43 IST
