मुंबई: सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से ये साबित किया है कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं है. अपने अतरंगी किरदारों से वह लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सुनील ग्रोवर ने अकेले भी कई शोज किए हैं लेकिन पर्सनल शोज से उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली. वैसे हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं.
अपनी कॉमेडी से सुनील ग्रोवर ने ना सिर्फ टीवी बल्कि फिल्मों से भी फैंस का दिल जीता है. टीवी पर अपनी जड़े जमाने के बाद सुनील कई फिल्मों में भी नजर आए. उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर भी सुनील काफी एक्टिव है, वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज से भी अपने फैंस को हैरान करते रहते हैं. इन दिनों उनके इंस्टाग्राम पर नजर आ रहा उनका वीडियो भी लोगों को काफी हैरान कर रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 16:41 IST
