मुबंई. ‘पिंजरा खूबसूरती का’ (Pinjara Khubsurati Ka) सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर साहिल उप्पल (Sahil Uppal) जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. खबर है कि एक्टर स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘इमली’ (Imlie) की राइटर आकृति अतरेजा (Aakriti Atreja) के साथ जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं. कपल की शादी 8 दिसंबर को है.
आपको बता दें कि आकृति अतरेजा ‘इमली’ के अलावा टीवी शो ‘सिंदूर की कीमत’ और ‘नागमणि’ जैसे टीवी शो के लिए फेमस हैं. वहीं साहिल ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’, ‘पिया अलबेला’, ‘महारक्षक देवी’, ‘पवित्र बंधन’, ‘ब्रह्मराक्षस जाग उठा शैतान’, ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में काम कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं.
बताया कैसे हुई थी मुलाकात
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए एक्टर ने अपनी शादी और अपनी होने लव लेडी को लेकर बातें की. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा, “प्यार अपने आप होता है. हमें मेरे फ्लैटमेट्स ने मिलवाया था जो लगभग छह साल पहले उसके कॉलेज के दोस्त थे. हम तुरंत एक-दूसरे से घुलमिल गए और सबसे अच्छे दोस्त बन गए. यह हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात है. आखिरकार, हमें प्यार हो गया और हमने शादी करने का फैसला किया. अपने स्वभाव के अलावा, आकृति काफी क्रिएटिव हैं और यही बात मुझे उसकी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित करती थी. उन्होंने निर्देशन का एक कोर्स भी किया है.”
जयपुर में इस वजह से कर रहे हैं शादी
आगे बातचीत में साहिल ने बताया की उन्होंने अपनी शादी के लिए जयपुर चुना. ये इसलिए क्योंकि दोनों एक डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे. साहिल का कहना है कि उनका परिवार बहुत बड़ा है और सभी के लिए गोवा जैसी जगह की यात्रा करना संभव नहीं था ऐसे में उन्हें होमटाउन, दिल्ली से जयपुर सबसे सही और खास लगा. साहिल ने आगे ये भी बताया कि डेस्टिनेशन वेडिंग के तुरंत बाद उन्होंने मुबंई में अपने इंडस्ट्री के मित्रों के लिए एक रिसेप्शन की योजना भी बनाई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Television, TV Actor
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 14:28 IST
