हाइलाइट्स

श्रद्धा मर्डर केस में उसके दोस्तों ने बड़ा खुलासा किया है.
श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, आफताब उसे खूब पीटता था.
आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर एक और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. शव के 35 टुकड़े करने से पहले श्रद्धा के ऊपर आफताब ने किस तरह सितम ढाए थे, इसकी दास्तां सामने आई है. श्रद्धा के दोस्तों की मानें तो आफताब उसे खूब पीटता था और श्रद्धा चाहकर भी उससे अलग नहीं हो पा रही थी, जिसका नतीज यह हुआ कि आफताब ने उसकी हत्या कर दी. दरअसल, आरोपी आफताब ने श्रद्धा को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद उसके 35 टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने कहा कि वे दोनों (श्रद्धा और आफताब) 2018 से रिलेशनशिप में थे. शुरुआत में दोनों खुशी-खुशी रहते थे, फिर श्रद्धा ने उसे बताया कि आफताब उसे खूब मारने-पीटने लगा. वह उसे छोड़ना चाहती थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी. बाद में दोनों नौकरी के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गए.

वहीं, श्रद्धा के दूसरे दोस्त लक्ष्मण की मानें तो उन्हें जुलाई में ही श्रद्धा को लेकर आशंका हो गई थी. उन्होंने कहा कि मैं जुलाई से ही श्रद्धा को लेकर चिंतित था क्योंकि उसकी तरफ से मुझे मैसेज का कोई जवाब नहीं आ रहा था. उसका फोन भी बंद था. उसके अन्य दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ करने के बाद मैंने उसके भाई को सूचित किया और हमने पुलिस से संपर्क किया.

Tags: Crime News, Delhi, Maharashtra, Murder case, Shraddha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *