कोलकाता. कई बार खिलाड़ी अपनी किस्मत और भाग्यरेखा के बारे में जानकारी के लिए ज्योतिषी का सहारा लेते हैं. हालांकि अगर कोई फेडरेशन ही टीम का भाग्य चमकाने के लिए ज्योतिषी ही नियुक्त कर दे तो हैरान होना लाजमी है. ऐसा हुआ है भारतीय फुटबॉल टीम के साथ. इतना ही नहीं, ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये का भारी खर्चा भी किया गया.
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए ज्योतिषी को नियुक्त किया था. यह जानकारी टीम से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने दी है.
इसे भी देखें, भारतीय फुटबॉल टीम ने हांगकांग को 4-0 से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एआईएफएफ ने एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च किए, जिसे उसने राष्ट्रीय टीम को ‘प्रेरित’ करने के लिए नियुक्त किया था. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था.
टीम के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘एशियाई कप से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए एक प्रेरक नियुक्त किया गया था. बाद में, पता चला कि जिस कंपनी से करार हुआ था, वह ज्योतिष से जुड़ी कंपनी है.’ सूत्र ने दावा किया, ‘टीम को प्रेरित करने के लिए एक ज्योतिषी को नियुक्त किया गया था और इसके लिए 16 लाख रुपये का भारी भुगतान किया गया था.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: AIFF, Football, Indian Football Team, Sports news, Sunil chhetri
FIRST PUBLISHED : June 22, 2022, 00:10 IST
