बॉलीवुड के स्टार रहे विनोद खन्ना ने भी देशभर में खास पॉपुलेरिटी हासिल की थी. लेकिन विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना सुपरस्टार बनने का ख्वाब पूरा नहीं कर पाए. अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों जैसे दिल चाहता है, मेरे बाप पहले आप समेत कई मूवीज में अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी है. अक्षय खन्ना अब अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम-2 में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसके बाद भी अक्षय खन्ना बॉलीवुड में स्टर्डम हासिल करने में पीछे रह गए हैं. (फोटो साभार-Instagram@akshaye_khanna_)
