twitter- India TV Hindi News

Image Source : TWITTER
Sunil Shende Dies

Actor Sunil Shende Dies: सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। बता दें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे ने 75 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 14 नवंबर को उनके मुंबई स्थित घर में आखिरी सांस ली। सुनील को हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था। 

सुनील शेंडे ने शाहरुख खान के टीवी शो ‘सर्कस में भी काम किया था। बता दें सर्कस में सुनील शेंडे ने शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। इन्हें फिल्म ‘सरफरोश’ के लिए भी जाना जाता है। इन्होंने सर्कस, शांति, कैप्टन व्योम में काम किया था। साथ ही सुनील शेंडे मराठी सिनेमा में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।

Bigg Boss 16: शो में वापसी के बाद Archana Gautam ने फिर दिखाया रंग, प्रियंका का बनाया ‘मोर’

पुलिस और नेताओं की भूमिकाएं 

बता दें सुनील शेंडे ने फिल्म ‘गांधी‘ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने एक डाकू की भूमिका निभाई थी। सुनील शेंडे ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम रोल निभाए। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘सरफरोश‘, ‘गुनाह‘, ‘खलनायक‘है। उनके दमदार व्यक्तित्व की वजह से उन्हें ज्यादातर पुलिस और नेताओं की भूमिकाएं मिलीं। 

Shah Rukh Khan को छोड़ इस शख्स के साथ Gauri Khan ने किया रोमांटिक डांस, VIDEO हो रहा वायरल

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *