नई दिल्ली. अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है. 36 साल पहले यानी 22 जून 1986 को डिएगो माराडोना (Diego Maradona) की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम ने फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. अर्जेंटीना की ओर से दोनों गोल माराडोना ने किया था. माराडोना के दोनों गोल काफी चर्चा में रहे. खासकर पहला गोल विवादित रहा.
मैक्सिको में आयोजित इस प्रतष्ठित टूर्नामेंट में इस मैच में माराडोना हेडर से गोल करना चाहते थे, लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई थी. मैच रेफरी इसे देखने में विफल रहे थे. उन्होंने हालांकि इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी. माराडोना ने इसे भगवान की मर्जी बताते हुए इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ (Hand Of God) करार दिया था, जो आज भी इसी नाम से फेमस है.
यह भी पढ़ें:Asian Track Cycling Championship: रोनाल्डो ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, सेमीफाइनल में पहुंचे
Kuortane Games: नीरज चोपड़ा ने सीजन का पहला गोल्ड मेडल जीता, ओलंपिक चैंपियन को पछाड़ा
On this day 1986 Maradona scored the ‘Hand of God’pic.twitter.com/9XAeWjZWOU
— Allstar Signings (@allstarsignings) June 22, 2021
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Diego Maradona, Fifa world cup, Football, Football news, On This Day
FIRST PUBLISHED : June 22, 2022, 10:27 IST
