इस जोड़ी की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया. एक ने इन्हें बेस्ट कपल बताया तो एक प्रशंसक ने अल्लू अर्जुन को उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा: द रूल के लिए शुभकामनाएं दीं और लिखा, शानदार जोड़ी लिखा है. एक फैन ने स्नेहा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत सुपर स्टार वाइफ हो…” एक शख्स ने उन्हें ‘नेचुरल ब्यूटी’ भी कहा. एक फैन ने अर्जुन को ‘फैमिली मैन’ भी कह दिया. इसी तरह से लोग अपने पसंदीदा स्टार कपल पर प्यार लुटा रहे हैं.
