twitter- India TV Hindi News

Image Source : TWITTER
Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: कोई ऐसा इंसान नहीं होगा जिसे हेरा फेरी फिल्म पसंद नहीं आईं होगी। फिल्म ही ऐसी है जितनी बार भी देख लो मन नहीं भरता। वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस दुखी है। बता दें खबर ऐसी आ रही है की हेरा फेरी 3 में अब अक्षय कुमार नहीं कार्तिक आर्यन राजू का रोल निभाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया में  हैशटैग #NoAkshayKumarNoHeraPheri3 ट्रेंड कर रहा है। 

बता दें कार्तिक आर्यन के ‘Hera Pheri 3’ में नजर आने की खबरों के बीच खिलाड़ी ने ये साफ कर दिया है की वो इस बार हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएंगे।अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी-3’ में नहीं होने की बात कहने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस इस बात से खुशा नहीं हैं और लगातार #NoAkshayKumarNoHeraPheri3 पोस्ट कर रहे हैं। 

मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मेकर्स के इस फैसले को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया में अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा मुझे नहीं समझ आ रहा कि ‘हेरा फेरी-3’ से अक्षय कुमार को हटाकर मेकर्स क्या करना चाह रहे हैं? यह कृष-4 से ऋतिक रोशन को और टाइगर-3 से सलमान खान को हटाने जैसी बात है। एक यूजर ने लिखा- यह फिल्म नहीं, यह हमारे लिए एक इमोशन है। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *