News In 5 Minutes: Sonam Kapoor Son Nursery: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर 20 अगस्त को बेटे वायु (Vayu) ने जन्म लिया था. बेटे के जन्म के बाद से सोनम और आनंद दोनों का परिवार काफी उत्साहित है. वायु के लिए तमाम तरह की तैयारियां परिवार की तरफ से होती रहती हैं. इस कड़ी में सोनम ने बेटे वायु की नर्सरी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने इस नर्सरी के लिए कई लोगों का आभार व्यक्त किया है. (पढ़ें पूरी खबर)
Akshay Kumar Indian Passport: अक्षय कुमार ने बताया कि कनाडा का पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि वह कम भारतीय हैं. अक्षय ने कहा, “कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं. मैं बहुत ज्यादा भारतीय हूं. मैं यहां सालों से हूं, मैं कहूंगा कि लगभग 9 साल पहले जबसे पासपोर्ट मिला है.” अक्षय ने बताया कि उन्होंने 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रोसेस स्लो हो गया. (पढ़ें पूरी खबर)
Jaya Bachchan Shooting Problem: नव्या नवेली नंदा का पोडकास्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही जया बच्चन ने अपने पुराने दिनों की शूटिंग पर खुलकर बात की. जया ने बताया कि बीते दौर में आउटडोर शूटिंग करना काफी मुश्किल हुआ करता था. जया बच्चन ने बातों ही बातों में पुराने दौर में फिल्म शूटिंग की परेशानियों को सामने रखा. जया ने कहा, ‘जब आउटडोर शूटिंग होती थी तो हमारे पास वैन नहीं होती थी. ऐसे में शॉट के लिए हमें झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़ते थे.’ (पढ़ें पूरी खबर)
Mehran Karimi Nasseri Death: ईरान से निर्वासित मेहरान करीमी नासेरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनका निधन पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट हुआ. बता दें कि मेहरान पर अमेरिकी फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने ‘द टर्मिनल’ (The Terminal) नाम की फिल्म बनाई थी, जिसने कई अवॉर्ड्स जीतें. मेहरान वह शख्स हैं, जो ईरान से निर्वासित हुए थे और अगस्त 1988 से जुलाई 2006 तक पेरिस एयरपोर्ट पर रहे. (पढ़ें पूरी खबर)
Rakesh Sharma Death: दिग्गज निर्देशक राकेश शर्मा का 10 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया. वह स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी थे. वह 81 साल के थे. वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. मुंबई के अंधेरी में रविवार को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई है. उनके निधन पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग में एक लंबा श्रद्धांजलि नोट लिखा है. (पढ़ें पूरी खबर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 15:20 IST
