मिस्र में सड़क हादसा- India TV Hindi News

Image Source : TWITTER
मिस्र में सड़क हादसा

मिस्र के उत्तरी हिस्से से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बस के नहर में गिर जाने से 22 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए, रॉयटर्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। इस संबंध में मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने काम शुरू हो गया है। वहीं मौके पर बचाव कर्मी भी जुट गए हैं। ये घटना काहिरा के उत्तर में दकाहलिया प्रांत में हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बस 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी और राजमार्ग पर अचानक उतर गई। जिसके बाद यह डकाहलिया प्रांत के आगा शहर में स्थित मंसूरिया नहर में जाकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 18 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घटना में घायल सभी लोगों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी डॉ. शेरिफ माकन ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मिस्र के मीडिया ने घटना के पीछे का कारण स्टीयरिंग का खराब होना बताया है।

आपको बता दें, मिस्र में सड़क हादसे होना एक आम बात है। यहां सड़कों का रख रखाव ठीक से नहीं होता है। इसके अलावा ड्राइवर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में अरब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में सड़क दुर्घटना में करीब 7 हजार लोगों की मौत हो गई थी। यहां जुलाई महीने में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। तब मध्य मिस्र में एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।  

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *