हाइलाइट्स
मुंबई सिटी और जमशेदपुर एफसी का मैच 1-1 से बराबर छूटा
हैदबरादा एफसी को मिली जीत
बेंगलुरू एफसी को मिली शिकस्त
नई दिल्ली. मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) और जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. वहीं दिन के एक अन्य मैच में हैदराबाद एफसी ने हैदराबाद में बेंगलुरू एफसी पर 1-0 से जीत हासिल की. बार्थोलोमियू ओगबेचे ने 83वें मिनट में हैदबरादा एफसी के लिये गोल दागा.
इस तरह टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील छेत्री का यह क्लब के लिये 100वां मैच था. जमशेदपुर एफसी को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है. उसकी टीम एक हार और एक ड्रॉ से दसवें स्थान पर है. मुंबई के एक जीत और दो ड्रा से पांच अंक है और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें- स्वप्निल कुसाले ने भारत के लिए तीसरा ओलंपिक कोटा हासिल किया
मैच का पहला गोल आठवें मिनट में आया, जब विंगर लल्लियांजुआला छंगटे ने कमाल की फिनिशिंग करते हुए मुम्बई सिटी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी. नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वू ने 12वें मिनट में हैडर से गोल करके जमशेदपुर एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bengaluru FC, Football, Hyderabad, ISL, Mumbai
FIRST PUBLISHED : October 23, 2022, 00:14 IST
