Disha Bhoomi

Modinagar मातृभूमि सेवा संघ के तत्वाधान में गोविंदपुरी में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस का शुभारम्भ विश्वबंधु सचदेवा ने किया गया।
विश्वबंधु सचदेवा ने कहा की समाज के हर व्यक्ति में राष्ट्रवाद की भावना जागृति हेतू ऐसे कार्य होते रहने चाहिए, समाज के हर व्यक्ति को इस कार्य से जुड़ना चाहिए, जिस देश में हमने जन्म लिया उस देश की अखंडता सुरक्षा और सम्मान हेतू हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। विकास भारतीय ने कहा की हमें राष्ट्रवाद के कार्यों के साथ-साथ आपस में मिलने पर भारत माता के जयकारे का उच्चारण करना चाहिए, क्योकि गुलामी के दौरान आजादी के मतवालों ने इस नारे के आवलम्बन में आजादी की लड़ाई लड़ी और राष्ट्र को स्वतंत्र कराया। इस अवसर पर लोकेश ढोडी, पप्पन सैन, आशुतोष सक्ससेना, गुरमीत सिंह, पवन शर्मा, प्रदीप बांगवा, पुनीत बत्रा, ओमप्रकाश, भव्य शिशोदिया, डॉ0 बृजेश आदि उपस्थित रहंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *