Disha Bhoomi

Modinagar रविवार देर रात्री शराब पीकर हुए विवाद में छोटे भाई ने तवे से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
भोजपुर थानान्तर्गत गांव मुकीमपुर में बबलू परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का लालन पालन करता था। बबलू के साथ ही उसका भाई अर्जुन भी रहता था। बताया जा रहा कि दोनों भाई शराब पीने के आदी हैं। रविवार रात को बबलू ने ज्यादा शराब पी ली और गाली गलौज करने लगा। गाली देने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस दौरान बबलू ने अर्जुन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई होने से गुस्सायें अर्जुन मकान के अंदर गया और रोटी बनाने वाला तवा लेकर आया। इसके बाद उसने तवे से बबलू के सिर पर मारना शुरू कर दिया। वह तब तक प्रहार करता रहाए जब तक बबलू लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया। रात करीब बारह बजे के आसपास ग्रामीण बबलू को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह व थाना प्रभारी भोजपुर ब्रजकिशोर गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या करने के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *