Disha Bhoomi

Modinagar

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

सोमवार को मोदीनगर से हापुड़़ जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित नाले में गिर गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।
मोदीनगर बस स्टैंड से रोडवेज बस सवारी लेकर मोदीनगर से हापुड़ के लिए चली। जब बस स्टैंड से चली थी, तो उस समय बस में बीस सवारी मौजूद थीं। राज चौपला से बस में तीस सवारी और सवार हो गई थी। बस में 50 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब बस मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव खजरपुर गेट के सामने पहुंची तो आगे जा रही कार को ओवर टेक करने के चक्कर में चालक ने कट मारा। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और नाले में घुस गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी, कि बस नाले में जाकर पलट गई। नाले में बस गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। मार्ग से गुजर रहंे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में से किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाल कर एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। चालक को कई बार टोका भी गया था। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बस में 50 यात्री सवार थे। बीस से अधिक के घायल होने की बात सामने आ रही हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो महिलाओं की हालात गंभीर बताई जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *