Disha Bhoomi

Modinagar | बिजली विभाग द्वारा 11 हजार की हाइटेंशन लाइन लगाई जा रही है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। निवाड़ी थानान्तर्गत गांव सिखेड़ा हजारी में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रकट किया और उनका कहना है कि इस लाइन के यंहा से गुजरने के कारण आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां का रास्ता बहुत ही संकरा है। गन्ने से भरे वाहन ही बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं, नई लाइन कई घरों से सटकर जाएगी। जिससे दुर्घटना होने की भी आशंका है। इसके लिए ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम शुभांगी शुक्ला को समस्या के निदान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नंदराम, फिरेराम, हरपाल, नवीन त्यागी, सोनू त्यागी, शिवाय, गोल्डी, सोनू प्रजापति आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *