Modinagar | पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन आगामी 16 अक्टूबर को मोदीनगर में भव्य समारोह का आयोजन कर रही है। जिसमें शूटर दादी के नाम से विख्यात प्रकाशी तोमर मुख्य अतिथि रहेंगी। संस्था के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी सुशील जैन की उपस्थिति में संस्थापक सचिव डॉ॰ सोनिका जैन ने जानकारी दी कि समारोह में दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के साथ ही शहर के गणमान्य व्यक्ति शिरक्त करेंगे। डॉ0 जैन ने बताया की विशिष्ट अतिथियों में संस्था के संरक्षक व पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरपर्सन सीए बिमल जैन, संरक्षक डॉ0 मंजू शिवाच, संरक्षक व समाज रत्न चानन लाल ढींगरा, डॉ0 पूनम गर्ग, डॉ0 संदीप कंसल, डॉ0 योगेश सिंघल, व्यवसायी राजकुमार ढींगरा, सुदेश मित्तल, सीमा तोमर, बीना जैन, अजय ग्रोवर इत्यादि मुख्य हैं। अध्यक्ष सीए राहुल जैन ने बताया की संस्था और उसके सदस्य विगत पांच वर्षों से मोदीनगर में विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को निस्वार्थ भावना से आयोजित करते रहें हैं। जिसमें अक्षत आहार योजना, महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान, पिंक स्क्वायर, पदम गुन योजना मुख्य हैं। इस दौरान में स्वदेश जैन, संस्था की नगर प्रभारी प्रियालता भारद्वाज, उपाध्यक्ष अनिल भार्गव, उपाध्यक्षा सुनीता शर्मा, प्रबन्धन समीति सदस्य राजेश अरोड़ा उपस्थित रहें।
